नई दिल्ली, अमेरिकी पुलिस ने विस्कॉन्सिन से एक 17 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर अपने माता-पिता के कत्ल का आरोप है। युवक का नाम निकिता कैसाप है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश रच रहा था।
हालांकि इसके लिए उसे पैसों की सख्त जरूरत थी, ऐसे में उसने अपने माता-पिता को ही मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी युवक का नाम निकिता कैसाप है, जो अब पुलिस की हिरासत में है। निकिता के पास कुछ लिखित दस्तावेज और मैसेज मिले हैं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हत्या की साजिश रचे जाने के संकेत मिले हैं।
निकिता पर 9 आरोप
अमेरिका की वाउकेशा काउंटी कोर्ट के अनुसार निकिता पर 1-2 नहीं बल्कि कुल 9 आरोप लगे हैं। उसने अपने माता-पिता की हत्या करके उनके शवों को छिपा दिया। इसके अलावा निकिता ने तीन बार ट्रंप को मारने की साजिश रची। इसके लिए उसने बकायदे पूरी प्लानिंग बनाई और भारी तबाही मचाने वाले हथियारों का इस्तेमाल करने की कोशिश की।
बता दें कि यह घटना 11 फरवरी की है। निकिता ने 11 फरवरी को गोली मारकर अपनी मां तातियाना कैसप और सौतेले पिता डोनाल्ड मेयर को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसने दोनों के शव छिपा दिए। अमेरिकी पुलिस को इस हत्याकांड की कानोंकान भनक तक नहीं लगी। शुरुआत में पुलिस ने उसे अपने पिता की SUV चुराने और बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मगर निकिता के कारनामों का काला चिट्ठा खुलने के बाद पुलिस भी दंग रह गई।
निकिता के पास क्या-क्या मिला?
पुलिस को निकिता के फोन में हिटलर की नाजी विचारधारा से प्रेरित एक नेटवर्क ‘द ऑर्डर ऑफ नाइन एंगल्स’ के सबूत मिले। जांच में सामने आया कि निकिता बम बनाने का तरीका सीख रहा था, जिससे ट्रंप की हत्या की जा सके। इसके अलावा उसके पास आतंकवादी हमलों से जुड़ा एक लेटर और कुछ तस्वीरें भी बरामद की गई हैं।
https://x.com/RAWtimesX/status/1911248452903710844?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1911248452903710844%7Ctwgr%5Ebdbb1a1731eb6aa464127e4e9ed82d110778c068%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.test.in%2F
निकिता के स्कूल के दोस्त शेरिफ ऑफिस ने उसके खिलाफ बयान दिया है। शेरिफ का कहना है कि निकिता कुछ समय पहले अपने माता-पिता को मारने की साजिश रच रहा था, लेकिन उसके पास बंदूक नहीं थी। ऐसे में उसने शेरिफ को बताया कि वो किसी ऐसे शख्स से दोस्ती करेगा, जिसके पास बंदूक होगी। इसकी मंशा ट्रंप की हत्या करके अमेरिकी सरकार को उखाड़ फेंकने की थी।