Date :

मंगलवार को होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण : सम्पूर्ण देशवासी कर सकेंगे आंशिक अवस्था का नज़ारा

नई दिल्ली, देशभर में मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। हालांकि, इसकी आंशिक और पूर्ण अवस्था का आरंभ भारत के किसी स्थान से दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्रोदय से पहले ही शुरू हो चुकी होगी। देश के बाकी हिस्सों में आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई देगा।

भारत के अलावा चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में भी दिखाई देगा। ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा और इसकी पूर्ण अवस्था दोपहर बाद तीन बजकर 46 मिनट पर प्रारंभ होगी।

पूर्ण अवस्था का अंत शाम पांच बजकर 12 मिनट पर और आंशिक अवस्था का अंत शाम छह बजकर 19 मिनट पर होगा। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में ग्रहण की पूर्ण अवस्था के बाद चंद्रोदय होगा। इसलिए इन शहरों में ग्रहण की पूर्ण अवस्था नहीं दिखाई देगी।

भारत में अगला चंद्र ग्रहण अगले साल 28 अक्तूबर को लगेगा, लेकिन यह आंशिक होगा। पिछले साल 19 नवंबर को भी भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई दिया था और वह भी आंशिक ही था। बता दें कि जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आती है तो चंद्र ग्रहण लगता है।

Related Posts

Cricket

Panchang

Gold Price


Live Gold Price by Goldbroker.com

Silver Price


Live Silver Price by Goldbroker.com

मार्किट लाइव

hi Hindi
X