Date :

लखनऊ दौरे के पहले दिन प्रियंका चोपड़ा ने आंगनबाड़ी महिलाओं और बच्चों से की मुलाकात, सेल्फी लेने की मची होड़

लखनऊ, प्रियंका चोपड़ा अपने दो दिन के लखनऊ दौरे के पहले दिन निगोहां के लालपुर गांव पहुंची। लालपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों और आंगनबाड़ी महिलाओं से मुलाकात कर उनसे कई विषयों पर बात की

इस दौरान उन्होंने बच्चों के पोषण आहार के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि बच्चों को पोषण आहार के रूप में क्या खिलाया जाता है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की लंबाई और उनका वजन भी नापा गया।

प्रियंका चोपड़ा के आने की खबर पाकर आसपास के इलाके के कई लोग वहां इकट्ठा हो गए। गौरतलब है कि यूनिसेफ ने साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा को अपना गुडविल एंबेसेडर बनाया था। प्रियंका चोपड़ा तबसे यूनिसेफ के साथ मिलकर बच्चों के लिए काम करती है ताकि आने वाली पीढ़ी का बेहतर भविष्य हो सके। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो ये देखना चाहती हैं कि तकनीक के जरिए किस तरह बड़े पैमाने पर बदलाव लाया जा रहा है।

करीब सवा तीन साल बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ लगी रही। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ शादी की है और अब वो अमेरिका में ही रहती हैं।

Related Posts

Cricket

Panchang

Gold Price


Live Gold Price by Goldbroker.com

Silver Price


Live Silver Price by Goldbroker.com

मार्किट लाइव

hi Hindi
X