Date :

उत्तर प्रदेश रोडवेज़ बस से दो लड़कियां हुईं गायब, कानपुर से आ रही थीं लखनऊ, मचा हड़कंप

खनऊ, यूपी रोडवेज की बस में सवार दो लड़कियों के रास्ते से गायब (Missing) होने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद परिजनों ने मिसिंग रिपोर्ट लिखाई है।

पुलिस की कई टीमें लगाकर लड़कियों को ढूंढ़ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली दोनों लड़कियां बाबा गुरु नानक के पाठ में शामिल होने के लिए कानपुर गई थीं।

इसके बाद रोडवेज की बस से वापस आ रहीं थीं। रोडवेज बस के अंदर का एक वीडियो बनाकर भी परिजनों को भेजा गया था। मगर, वीडियो भेजने के बाद लड़कियों का मोबाइल बंद हो गया और आखिरी बार उनकी लोकेशन उन्नाव में मिली थी।

लड़कियों के पिता प्रीतपाल सिंह ने बताया कि दोनों बहनें अपनी मुंहबोली बहन के घर नानक देव के जन्मदिन पाठ में शामिल होने के लिए 8 नवंबर को लखनऊ से कानपुर गईं थीं। इसके बाद नौ नवंबर की शाम करीब चार बजे दोनों कानपुर से लखनऊ के लिए निकली थीं।

दोनों ने वॉट्सऐप पर बस में बैठने के बाद का वीडियो भी भेज दिया था। इसके बाद शाम करीब 5।30 बजे के बाद से दोनों का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने गुरुवार 10 नवंबर को दोनों की गुमशुदगी की शिकायत ले ली है।

इसके साथ ही पुलिस ने लड़कियों के सर्च ऑपरेशन में कई टीमें लगा दी हैं। मगर, अभी तक उनके बारे में कोई खास जानकारी पुलिस को नहीं लगी है।

Related Posts

Cricket

Panchang

Gold Price


Live Gold Price by Goldbroker.com

Silver Price


Live Silver Price by Goldbroker.com

मार्किट लाइव

hi Hindi
X