



नई दिल्ली, सेना दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘पराक्रम, देशप्रेम और बलिदान- इन सब से परिपूर्ण है हमारी सेना का हर जवान। सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उनके त्याग, तपस्या और समर्पण के लिए सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’
पराक्रम, देशप्रेम और बलिदान – इन सब से परिपूर्ण है हमारी सेना का हर जवान।
सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उनके त्याग, तपस्या और समर्पण के लिए सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/XicF0QJYHW
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 15, 2023
वहीं प्रधानमंत्री ने भी सेना दिवस (Army Day) के ख़ास मौके पर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस बाबत उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘सेना दिवस पर मैं सभी सैन्य कर्मियों, वेटरन्स और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।हर भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है। उन्होंने हमेशा हमारे देश को सुरक्षित रखा है और संकट के समय उनकी सेवा के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।’
On Army Day, I convey my best wishes to all army personnel, veterans and their families. Every Indian is proud of our Army and will always be grateful to our soldiers. They have always kept our nation safe and are widely admired for their service during times of crisis. pic.twitter.com/EJvbkb9bmD
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2023
गौरतलब है कि, आज आर्मी दिवस (Army Day) मनाया जा रहा है। आज ही के ख़ास दिन 1949 में फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करियप्पा भारत के पहले मुख्य कमांडर बने थे। इस उपलक्ष्य में 1949 से ही इस दिन की याद में सेना द्वारा खास परेड का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि अब तक यह परेड दिल्ली में होता था। लेकिन अब पहली बार इस परंपरा को तोड़ते हुए आयोजन दिल्ली की जगह बेंगलुरु में हो रहा है। परेड के दौरान बाइक स्टंट, स्काईडाइविंग और बैंड डिस्प्ले जैसे शानदार सैन्य प्रदर्शन भी आज किए जाएंगे।
15 January 2023 को #बेंगलुरु से #सेनादिवस परेड का लाइव कवरेज 9 AM से Facebook, Twitter और You Tube पर l देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें lhttps://t.co/6vc9YWSmsh https://t.co/5MZUpX13HG https://t.co/0ePDGAihhh #भारतीयसेना#OnPathToTransformation pic.twitter.com/FKRVQ8sXLS
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) January 14, 2023
देश इस साल 75वां आर्मी डे मना रहा है। आज की इस सेना दिवस परेड का आयोजन बेंगलुरु के मद्रास इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में किया जा रहा है। वहीं सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे परेड की समीक्षा करेंगे और सैनिकों को वीरता पुरस्कार भी आज वे देंगे। वहीं आज सेना दिवस संध्या समारोह बेंगलुरु में आर्मी सर्विस कॉर्प्स सेंटर एंड कॉलेज में दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अहम कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। समारोह भारतीय सेना की दक्षिणी कमान की सघन देखरेख में होगा। जिसका मुख्यालय पुणे में स्थित है।
क्यों मनाया जाता है आर्मी डे
दरअसल फील्ड मार्शल कोडंडेरा.एम करियप्पा ने 1949 में अंग्रेजों से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। उस ख़ास दिन की याद में इसे मनाने के लिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। करियप्पा सेना का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय फील्ड मार्शल थे।