Date :

एक ऐसी जगह जहां के लोग 90 की उम्र में भी दिखते हैं जवान, कभी बूढ़े नहीं होते, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुंजा घाटी है, जहां बुरुशो समुदाय रहता है। इस समुदाय की खास बात यह है कि इसके सदस्य लंबी उम्र जीते हैं। कहा जाता है कि हुंजा घाटी में रहने वाले बुरुशो समुदाय के पुरुष कभी-कभी 90 साल की उम्र में पिता बन जाते हैं।

उनकी महिलाएं भी बाकी दुनिया की महिलाओं की तुलना में अधिक उम्र में गर्भवती हो जाती हैं।इस समुदाय की महिलाओं की खूबसूरती और लाइफस्टाइल के चर्चे पूरी दुनिया में हैं, जो उन्हें लंबे समय तक जवान बनाए रखती हैं।

पीओके में स्थित हुंजा घाटी में रहने वाले बुरुशो समुदाय के लोग अपनी अनोखी जीवनशैली का सख्ती से पालन करते हैं। ये लोग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। कहा जाता है कि इनकी लाइफस्टाइल ही इनकी लंबी उम्र का राज है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

हुंजा वैली में रहने वाले लोग रोजाना सुबह 5 बजे उठकर मॉर्निंग वॉक करते हैं। ये लोग दिन में दो बार ही खाना खाते हैं। वे बार-बार खाने में विश्वास नहीं करते। बुरुशो समुदाय के लोग कभी भी प्रोसेस्ड फूड नहीं खाते हैं। वे पारंपरिक तरीके से पका हुआ खाना ही खाते हैं, जिसमें कोई केमिकल नहीं मिलाया जाता है। ये लोग अपने खेतों में कभी भी फसलों पर कीटनाशक नहीं डालते।

हुंजा घाटी में रहने वाले बुरुशो समुदाय के लोग दूध, दही और फल खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा ये जौ, गेहूं, बाजरा और कुट्टू के आटे को अनाज के रूप में खाते हैं।

गौरतलब है कि हुंजा समुदाय के लोग बुरुशास्की भाषा बोलते हैं। पहाड़ों में छिपे इस समुदाय की खूबसूरती को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। बुरुशो समुदाय के लोगों की संख्या 1 लाख से भी कम है, लेकिन ये बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं.

Related Posts

Cricket

Panchang

Gold Price


Live Gold Price by Goldbroker.com

Silver Price


Live Silver Price by Goldbroker.com

मार्किट लाइव

hi Hindi
X