Date :

आखिरी गेंद पर टेस्ट जीतने वाली टीम बनी न्यूज़ीलैंड, 75 सालों बाद रचा इतिहास

क्राइस्टचर्च,  न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच क्राइस्टचर्च में खेला गया पहला टेस्ट बेहद रोमांचक रहा। सांसे रोक देने वाले मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने 2 विकेट से विजयी परचम फहराया। श्रीलंका ने 285 रन का लक्ष्य रखा, जिसे हासिल करने में कीवी टीम की हालत खस्ता हो गई।

एक समय न्यूजीलैंड पिछड़ते हुए नजर आ रही थी लेकिन केन विलियमसन ने अंत तक मोर्चा संभाले रखा और टीम को जिताकर लौटे। न्यूजीलैंड को आखिरी गेंद पर जीत मिली। विलियमसन ने दूसरी पारी में 194 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 121 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया।

न्यूजीलैंड ने रचा बड़ा इतिहास

न्यूजीलैंड ने आखिरी गेंद पर विजयी अंत कर बड़ा इतिहास रच डाला है। न्यूजीलैंड पिछले 75 सालों में इकलौती टीम है, जिसने अंतिम गेंद पर टेस्ट मैच जीता। वहीं, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में न्यूजीलैंड आखिरी बॉल पर मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। कीवी टीम से पहले यह कारनामा इंग्लैंड ने अंजाम दिया। इंग्लैंड ने 1948 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में विजयी परचम फहराया था। इंग्लैंड को लेग बाई रन के आधार पर जीत मिली थी। तब क्लिफ ग्लैडविन बल्लेबाजी कर रहे थे।

न्यूजीलैंड को आखिरी यानी 70वें ओवर में जीत के लिए 8 रन की दरकार थी। ऐसे में श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने असिथा फर्नांडो को गेंद सौंपी। विलियमसन ने पहली और मैट हेनरी ने दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला। हेनरी तीसरी गेंद पर रनआउट हो गए। उन्होंने 3 गेंदो में 4 रन बनाए। वहीं, विलियमसन ने चौथी गेंद पर चौका जड़ा। पांचवीं गेंद डॉट रही। इसके बाद, फर्नांडो ने आखिरी गेंद बाउंसर डाली, जिसपर विलियमसन का बल्ला नहीं लगा। हालांकि, विलियमसन दौड़ पड़े और न्यूजीलैंड ने बाई के सहारे एक रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली।

Related Posts

Cricket

Panchang

Gold Price


Live Gold Price by Goldbroker.com

Silver Price


Live Silver Price by Goldbroker.com

मार्किट लाइव

hi Hindi
X