



लखनऊ, मुकद्दस महीने रमजान के चांद का दीदार बुधवार को नहीं हुआ। अब पहले रोजे की शुरुआत जुमे से यानी शुक्रवार को होगी। बुधवार को मगरिब की नमाज के बाद हुई चांद कमेटी की बैठक में कहीं से भी चांद होने की तस्दीक नहीं मिली।
राजधानी लखनऊ में आज यानी 22 मार्च को रमजान का चांद नजर नहीं आया है। वहीं पुरे देश के किसी भी हिस्से में आज चांद नज़र नहीं आया है।जिसको देखते हुए शिया और सुन्नी मरकज़ी चांद कमेटियों ने शुक्रवार को पहला रोजा होने का एलान किया है।
आपको बता दें कि मरकज़ी चांद कमेटी के सदर व इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने शुक्रवार यानि 24 मार्च को पहले रोज़े का एलान किया है। तो वहीं शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने भी जुमें को पहले रोज की बात कही
वहीं भारत में चांद कमेटियों को आज चांद नजर नहीं आया है। ऐसे में भारत में कल यानी 23 मार्च को रमजान का चांद नजर आने की उम्मीद है।
इसके बाद कमेटी ने चांद न होने का एलान किया। अब मोमिन शुक्रवार को पहला रोजा रखेंगे। गुरुवार से मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी।
बुधवार की शाम रमजान का चांद देखने के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में खासी चहल पहल रही। लोग छतों पर चांद का दीदार करने को जुटे रहे। हालांकि चांद का दीदार नहीं हो सका।