Date :

अजब गज़ब : अनोखा सिक्कों का पेड़, 1700 साल से पूरी दुनिया को डाल रहा है अचरज में

नई दिल्ली, आपने दुनिया में बहुत सारी हैरान करने वाली चीजों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें सिक्के ही सिक्के लगे हुए हैं।

यह पेड़ 1700 साल से दुनिया को आश्चर्य चकित कर रहा है। आपने शायद ही कभी सुना होगा कि किसी पेड़ में सिक्के लगते हैं। दरअसल, इस पेड़ में प्राकृतिक सिक्के नहीं लगते हैं, बल्कि इसमें खुद इंसान आकर सिक्के लगाकर जाते हैं। यह पेड़ ग्रेट ब्रिटेन में मौजूद है। जिस पर हजारों की संख्या में सिक्के लगाए गए हैं।

दुनिया भर के देशों के सिक्के पेड़ पर मौजूद

पेड़ की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हजारों की संख्या में सिक्के बाहर निकले हुए हैं। पीक डिस्ट्रिक्ट में मौजूद यह पेड़ कोई 40-50 साल नहीं बल्कि 1700 साल से भी पुराना है। पेड़ में सिक्के उगते नहीं हैं, बल्कि लोगों ने अपनी आस्था की वजह से इस पर सिक्के गाड़े हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पेड़ में लगे सिक्के न सिर्फ इंग्लैंड के हैं, बल्कि दुनियाभर के लोग आकर अपने देश के सिक्के इस पेड़ पर लगाते हैं। यह अनोखा पेड इंग्लैंड के वेल्स के पोर्टमेरियन गांव में मौजूद है।

इंग्लैंड की यह जगह दुनियाभर के लोगों के लिए एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है। दुनिया के दूर-दराज इलाकों से आकर लोग इस पेड़ पर सिक्के लगाकर जाते हैं। माना जाता है कि इस पेड़ पर सिक्के लगाकर अगर कोई मन्नत मांगी जाती है तो वह पूरी हो जाती है।

पेड़ पर अब तक इतने सिक्के लगाए जा चुके हैं कि इसमें अब सिक्के लगाने की जगह भी नहीं बची है। इसके बाद भी लोग कोई न कोई जगह ढूंढकर इस पर सिक्के लगाकर जाते हैं। मान्यता है कि सिक्के लगाने के बाद जो मुराद मांगी जाती है, वह पल भर में पूरी हो जाती है। सिर्फ यही नहीं इससे लोगों के घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

Related Posts

Cricket

Panchang

Gold Price


Live Gold Price by Goldbroker.com

Silver Price


Live Silver Price by Goldbroker.com

मार्किट लाइव

hi Hindi
X