Date :

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यहाँ जानिए लखनऊ, अलीगढ़, कानपुर समेत 7 नगर निगम की सीटों में कौन सी सीट किसके लिए आरक्षित

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) के लिए आरक्षण सूची का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म हो चुका है.

नगर विकास मंत्री एक शर्मा (A.K Sharma) ने नगर निगम की आरक्षण सूची जारी कर दी है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में करीब 762 नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं. इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 199 बाकी शेष नगर पंचायत की सीटें हैं. आइए जानते हैं कि लखनऊ, अलीगढ़, कानपुर समेत 7 नगर निगम की सीटों में कौन सी सीट किसके लिए आरक्षित की गई है.

यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यूपी निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की अधिसूचना जारी की है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री एके शर्मा ने कहा कि हमने कहा था बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव हम नहीं कराना चाहते हैं. नगर पंचयतों में 544 का आरक्षण जारी कर दिया गया है, हम लोगों ने ऑर्डिनेंस लाया है इसी व्यवस्था के तहत अंतिम सूची जारी की है.

 

यहां चेक करें पूरी लिस्ट

  1. आगरा नगर निगम की सीट अनूसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई
  2. झांसी नगर निगम की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई
  3. शाहजहांपुर नगर निगम की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई
  4. फिरोजाबाद नगर निगम की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई
  5. सहारनपुर नगर निगम की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई
  6. मेरठ नगर निगम की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई
  7. लखनऊ नगर निगम सीट महिला के लिए आरक्षित की गई
  8. कानपुर नगर निगम की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई
  9. गाजियाबाद नगर निगम सीट महिला के लिए आरक्षित की गई
  10. वाराणसी नगर निगम सीट अनारक्षित के लिए आरक्षित की गई
  11. प्रयागराज नगर निगम सीट अनारक्षित के लिए आरक्षित की गई
  12. अलीगढ़ नगर निगम सीट अनारक्षित के लिए आरक्षित की गई
  13. बरेली नगर निगम सीट अनारक्षित के लिए आरक्षित की गई
  14. मुरादाबाद नगर निगम की सीट अनारक्षित के लिए आरक्षित की गई
  15. गोरखपुर नगर निगम सीट अनारक्षित के लिए आरक्षित की गई
  16. बरेली नगर निगम की सीट अनारक्षित के लिए आरक्षित की गई

Related Posts

Cricket

Panchang

Gold Price


Live Gold Price by Goldbroker.com

Silver Price


Live Silver Price by Goldbroker.com

मार्किट लाइव

hi Hindi
X