



लखनऊ, नगर निगम में मेयर पद के लिए 13 तथा 110 वार्डों में पार्षद के लिए 807 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद स्थिति साफ हो गई। इसी तरह 10 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 62 तथा सभासद के लिए 637 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है।
गुरुवार को नाम वापसी के दौरान नामांकन कक्षों में काफी गहमा गहमी की स्थिति रही। कई प्रत्याशी ऊहापोह में रहे। जब नाम वापसी के लिए दिन के 3:00 बजे की तय समय सीमा नजदीक आ गई तो पर्चा वापस लेने पहुंचे। कई प्रत्याशी जिन्होंने एक सेट से अधिक नामांकन किया था उन्होंने अतिरिक्त पर्चा वापस ले लिया। जिला प्रशासन के अनुसार नगर निगम में पार्षद पद के 88 नामांकन पत्र वापस ले लिए गए। इसी तरह 10 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 14 नामांकम पत्र तथा सभासद के 43 पर्चे वापस ले लिए गए।
काकोरी, इटौजा, मलिहाबाद, नगराम तथा बंथरा में अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चे वापस नहीं हुए। सबसे ज्यादा अध्यक्ष पद के लिए 6 नामांकन पत्र अमेठी नगर पंचायत में वापस लिए गए। इस तरह 10 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए कुल 14 नामांकन पत्र वापस हुए। नगराम नगर पंचायत में वार्ड मेंबर के लिए भी किसी ने नाम वापस नहीं लिया। नवगठित बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी से सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राज बहादुर की पत्नी विमला बहादुर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा से रिटायर्ड इंजीनियर विक्रम रावत की पत्नी शांति देवी और कांग्रेस से पुष्पा रावत व बसपा से रामावती ने नामांकन किया था। वहीं, केतकी रावत, चन्द्रावती एवं रामचौरा की पूर्व प्रधान अमृता रावत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। एसडीएम सरोजनीनगर सिद्धार्थ के मुताबिक अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाले किसी भी प्रत्याशी ने न तो अपना पर्चा वापस लिया है। न ही जांच में किसी का पर्चा खारिज हुआ है।
1. सुषमा खर्कवाल (भारतीय जनता पार्टी)
2. वंदना मिश्रा (समाजवादी पार्टी)
3- शाहीन बानो (बहुजन समाज पार्टी)
4. संगीता जयसवाल (काँग्रेस पार्टी)
5 अंजू भट्ट (आम आदमी पार्टी)
6. अल्का पांडेय (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी)
7. उषा त्रिपाठी (गांधियन पीपल्स पार्टी)
8. मधु सेन (लोक दल)
9. आशा मिश्रा ( निर्दलीय)
10. मिथिलेश सिंह (निर्दलीय)
11. मंजू दोहरे (निर्दलीय)
12. नलिनी खन्ना (निर्दलीय)
13. लक्ष्मी कुशवाहा (निर्दलीय)
जोन नामांकन वापस लिया
1 4
2 7
3 18
4 14
5 5
6 23
7 8
8 9
कुल 88
नगर पंचायत-
नाम वापसी
नगर पंचायत अध्यक्ष सभासद
काकोरी 0 1
इटौंजा 0 1
अमेठी 6 1
महोना 1 1
बीकेटी 2 22
मलिहाबाद 0 1
गोसाईंगंज 2 1
नगराम 0 0
मोहनलालगंज 3 11
बंथरा 0 4
कुल 14 43
अब कितने बचे प्रत्याशी-
जोन शेष प्रत्याशी
1 74
2 60
3 143
4 69
5 55
6 187
7 110
8 109
कुल 807
नगर पंचायतों में मैदान में बचे प्रत्याशी
नगर पंचायत अध्यक्ष सभासद
काकोरी 6 79
इटौंजा 5 52
अमेठी 6 55
महोना 9 136
मलिहाबाद 7 66
गोसाईंगंज 4 31
नगराम 9 46
मोहनलालगंज 9 92
बंथरा 7 80
कुल 62 637