



औगाडौगौ, पूर्वी बुर्किना फासो में गुरुवार को एक सैन्य टुकड़ी पर हुए हमले में 33 सैनिकों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। सेना के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा कि इस हमले में 33 सैनिकों की मौत हो गई।
बता दें कि गुरुवार सुबह बुर्किना फासो के एस्ट रीजन में औगारू की सैन्य टुकड़ी को निशाना बनाकर हमला किया गया। सेना ने कहा कि इससे पहले कम से कम 40 आतंकवादियों को मार गिराया था।
बता दें कि बुर्किना फासो उन कई पश्चिम अफ्रीकी देशों में से एक है, जो हिंसक इस्लामी विद्रोह से जूझ रहा है। पिछले कई सालों में यहां हजारों लोग मारे गए हैं और 2 मिलियन से अधिक नागरिक विस्थापित हुए हैं।
हाल के महीनों में देश में हिंसा बढ़ गई है, क्योंकि अधिकारियों ने सुरक्षा अभियानों को बढ़ाया है। इस बीच सशस्त्र बलों पर उग्रवाद विरोधी अभियानों के दौरान अंधाधुंध तरीके से नागरिकों की हत्या करने का भी आरोप लगाया गया है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पिछले सप्ताह उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में सेना की वर्दी पहने पुरुषों ने एक छापेमारी के दौरान कम से कम 150 लोगों को मार डाला।
सैन्य सरकार ने गुरुवार को हमले की निंदा की और कहा कि वह घटनाओं की जांच करेगी। नागरिकों की रक्षा करने में अधिकारियों की विफलता पर निराशा ने पिछले साल दो तख्तापलट किए।