



लखनऊ, यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज प्रचार का शोर शाम 6 बजे से थम गया। निकाय चुनाव के लिए तैयारियां पिछले काफी दिनों से चल रही हैं। अब आगामी गुरुवार यानी 4 मई 2023 को पहले चरण का मतदान होगा।
इसके लिए सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी डिवीजन में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं और उसके मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों ने इस निकाय चुनाव में भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
वही चुनाव आयोग ने यूपी के दो दरणों में चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया है।पहले चरण में 37 जिलों का रखा गया है, वहीं बाकी जिलों में चुनाव दूसरे जिले में संपन्न होगा। पहले चरण को लेकर 4 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है। यूपी के 37 जिलों में पहले चरण को लेकर 4 मई को मतदान होना है।
सूबे में दो चरणों में चुनाव होंगे। चाक मई को पहले और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे। इस बार 4.34 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। ले पहचरण में प्रदेश के 37 जिलों में मतदान होंगे। इसके लिए सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी राजनैतिक दल इस निकाय चुनाव में एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं।
आपको बता दें कि नगर निगम के 10 महापौर,830 पार्षद तथा 104 नगर पालिका परिषदों में 104 अध्यक्ष तथा 2776 सदस्य और 276 नगर पंचायतों में 276 तथा 3682 सदस्यों का निर्वाचन होगा। इस प्रकार सूबे के 37 जिलों में प्रथम चरण में कुल 390 निकायों और 7288 वार्डो में निर्वाचन कराने के लिए 23617 मतदान स्थल तथा 7362 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने की मुक्कमल तैयारी की है। चुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।