Date :

संध्या पटेल और विवेक सिंह पटेल ने अपने हजारों समर्थको के साथ ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

उन्नाव, भाजपा प्रदेश कार्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्नाव जिले की पिछड़ा समाज के कददावर नेता दो बार की निर्विरोध ब्लाक प्रमुख- गंजमुरादाबाद जनपद – उन्नाव संध्या पटेल व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल को उनके हजारों समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा प्रदेश कार्यालय मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समर्थको और मिडिया को सम्बोधित करते हुए कहा की विवेक सिंह पटेल के पार्टी में शामिल होने से उन्नाव, हरदोई सहित अन्य जनपदों मे भी पार्टी और मजबूत होगी साथ ही ओबीसी समाज के जिले के लगभग सभी महत्वपूर्ण लोग आज पटेल जी के साथ पार्टी मे शामिल हुए हैं अब हर प्रकार का चुनाव पार्टी के लिए एकतरफा होगा।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी सख्या मे आये विवेक सिंह पटेल जी के समर्थको का स्वागत और अभिनंदन करता हूँ

आप सब लोगों से आग्रह है की आप सब लोग जाकर निकाय चुनाव मे पार्टी के लिए मेहनत करिये और पार्टी के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कीजिए |

सदस्य्ता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए विवेक सिंह पटेल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इस परिवार का हिस्सा बनकर काफ़ी हर्ष की अनुभूति हो रही है मै पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को, प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महराज को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री धर्मपाल जी, प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ड़ा धर्मेंद्र सिंह जी, तथा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओ का आभार ब्यक्त करता हूँ |

विवेक पटेल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों, दलितों, शोषितो, वंचितों की रहनुमा है। इस पार्टी का मूल मन्त्र सबका साथ सबका विकास सबका विस्वाश और सबका प्रयास है। इस पार्टी मे एक आम कार्यकर्त्ता का सम्मान है | जनता का विकास पार्टी की मूल प्राथमिकता रहती है| हम लोग जनता के सेवक है| जनता के बीच मे काम करते हुये जनता की सेवा मे सदैव तत्पर रहते है| हमारे जिले की जनता का विशेष अनुरोध था की मै भाजपा का कार्यकर्ता बनू | आज से भाजपा परिवार मे सम्मिलित हो गया हुँ| मेरे जिले व विधानसभा की जनता मे काफ़ी हर्ष और ख़ुशी का माहौल है| हम सब मिलकर जनता के साथ जी जान लगा कर पार्टी को मजबूत करेंगे और सभी आम चुनाव मे सत प्रतिशत पार्टी के पछ मे मतदान करा कर पार्टी को मजबूत करेंगे जनता को सम्मान देना उनका विकास करना व गरीब जनता को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से जनता को लाभ पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा जी, जिलाध्यक्ष श्री अवधेश कटियार, सांसद साक्षी महाराज एवम विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने विवेक पटेल को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
ब्यूरो रिपोर्ट, उन्नाव।

Related Posts

Cricket

Panchang

Gold Price


Live Gold Price by Goldbroker.com

Silver Price


Live Silver Price by Goldbroker.com

मार्किट लाइव

hi Hindi
X