



इम्फाल, मणीपुर में 22 मई को फिर से हिंसा भड़क गई है। यहां इंफाल के न्यू लाम्बुलाने इलाके में सुबह एक भीड़ द्वारा कुछ घरों में आग लगा दी गई। आग बुझाने के लिए सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों को लगाया गया है। आगजनी की खबरों के बाद राज्य भर में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया। इससे पहले सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी।आगजनी जैसी घटनाओं की खबरों के बाद इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। आज सुबह इंफाल के न्यू चेकॉन बाजार इलाके में झड़पें हुईं। इसके बाद आगजनी की घटनाएं हुईं और पुलिस ने कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि इलाके में तैनात सैन्यकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग और आंसूगैस के गोले दागने सहित आवश्यक उपाय किए। नतीजतन, कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।
#WATCH | Abandoned houses set ablaze by miscreants in New Lambulane area in Imphal in Manipur. Security personnel on the spot. pic.twitter.com/zENI5nuMyM
— ANI (@ANI) May 22, 2023
सीएम ने कहा घटना दुर्भाग्यपूर्ण
इंफाल में कल रात एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है और एक बैरल बंदूकें बरामद की हैं। मैं राज्य के लोगों से सरकार पर भरोसा करने की अपील करना चाहता हूं। केंद्रीय एचएम अमित शाह भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं राज्य की सेना के साथ-साथ राज्य सेना और पैरामेडिकल बलों को तैनात किया गया है: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह