मुख्यमंत्री की शपथ से पहले भगवंत मान ने पूर्व विधायकों और मंत्रियों की सिक्योरटी वापस लेने के ऑर्डर किये जारी

नई दिल्ली, पंजाब को 16 मार्च को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा।

https://aamawaz.dreamhosters.com/uncle-shivpals-stature-increased-in-samajwadi-party-akhilesh-yadav-made-uncle-shivpal-yadav-the-leader-of-the-legislature-party-in-the-party/

इधर शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है और उधर भगवंत मान एक्शन में आ गए हैं। शनिवार को भगवंत मान की तरफ से जो आदेश जारी किये गये हैं। मान के निर्देश पर राज्य सरकार ने कई वीवीआईपी और बड़े नेताओं की सरकारी सुरक्षा पर कैंची चला दी है।

https://aamawaz.dreamhosters.com/was-it-love-or-was-it-something-else-crpf-jawan-saddened-by-wifes-suicide-shoots-himself/

पंजाब के पूर्व विधायकों और मंत्रियों की सिक्योरटी वापस लेने के ऑर्डर जारी किए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के पूर्व अध्यक्षों की सुरक्षा वापस लेने का फरमान भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वेणु प्रसाद को अपना प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया। वेणु प्रसाद 1991 बैच के आईएएस हैं।

https://aamawaz.dreamhosters.com/15-crore-people-of-up-will-get-a-big-blow-free-ration-scheme-may-be-stopped/

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस विभाग ने जो आदेश जारी किये हैं उसके मुताबिक 13 पूर्व मंत्रियों, एक पूर्व स्पीकर, एक पूर्व डिप्टी स्पीकर सहित कुल 122 लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है। इनमें राज्य के कई पूर्व मंत्री भी हैं।

https://aamawaz.dreamhosters.com/government-gave-a-blow-to-government-employees-reduced-the-interest-rate-on-epf-to-8-1-percent/

बता दें कि पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी ने 92 सीतें जीतकर बहुमत हासिल किया है, वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई है। शिरोमणि अकाली दल के खाते में 3 और बीजेपी को 2 और बसपा को महज 1 सीट पर संतोष करना पड़ा।

https://aamawaz.dreamhosters.com/are-you-also-willing-to-teach-in-kendriya-vidyalaya-then-this-news-is-for-you-ugc-has-abolished-the-requirement-of-phd/

Related Posts