ऑस्ट्रेलिया में बड़ा राजनीति उलटफेर, स्कॉट मॉरिसन को हराकर एंथनी अल्बनीज ने पेश की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी

सिडनी, आस्ट्रलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। यहां हुए आम चुनावों में लिबरल पार्टी की हार हुई है। लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज देश के अगले पीएम होंगें।

वैसे तो यहां 6 कैंडिडेट प्राइम मिनिस्टर पोस्ट की रेस में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला मॉरिसन के गठबंधन और लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बानीस के बीच माना जा रहा था। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां कानूनी तौर पर मतदान जरूरी है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को पिछले चुनावों में भी बहुमत नहीं मिला था, उन्होंने छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

राजनीति में कैसा रहा कॅरियर?

  • 1996 में पहली बार ग्रेंडलर सीट से अल्बनीस सांसद चुने गए।
  • 1998 में अल्बनीस को पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी बनाया गया। तब उनके पास मंत्रियों की मदद करने की जिम्मेदारी थी। ये भी एक तरह से मंत्री का ही पद था।
  • 2001 में अल्बनीस को अपोजिशन शेडो कैबिनेट बनाया गया।
  • 2002 में उन्हें पहले रोजगार मंत्री, 2004 में शेडो मिनिस्टर फॉर एनवायरमेंट एंड हेरीटेज बनाया गया।
  • 2007 में लेबर पार्टी की जीत के बाद अल्बनीस को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
  • 2013 में अल्बनीस ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री चुने गए। हालांकि, 18 सितंबर 2013 तक ही वह इस पद पर रहे। उनकी लेबर पार्टी हार गई थी।
  • 2019 में अल्बनीस लेबर पार्टी के मुख्य नेता बने और संसद में विपक्ष के नेता।

19 साल के बाद टूट गई पहली शादी
ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए अल्बनीस ने वर्ष 2000 में कार्मेल टेबबट से शादी की। तब कार्मेल न्यू साउथ वेल्स की फ्यूचर डिप्टी प्रमियर हुआ करती थीं। 2019 में दोनों अलग हो गए। दोनों का एक बेटा भी है। 2020 में ओडी हेडन के साथ अल्बनीस के रिश्तों की चर्चा होने लगी। अल्बनीस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली पत्नी से अलग होने के कुछ हफ्तों बाद ओडी से एक डिनर पार्टी में मुलाकात हुई थी।

Related Posts