घूसखोर अधिकारी ने बनाई 3.8 करोड़ की संपत्ति, बालू के अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त पाया गया

पटना, पटना के घूसखोर अधिकारी ने  3.8 करोड़ की संपत्ति बना डाली ,पटना से रांची तक बनाई करोड़ों की संपत्ति, जानिये क्या-क्या मिला, पाटलिपुत्रा कॉलोनी में 2.25 करोड़ की जमीन व मकान, पटना के गोला रोड और रांची के हेहल में शानदार फ्लैट, साले के घर मिली पत्नी के नाम 39 लाख की फिक्स डिपोजिट

बालू के अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त पाए गए अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की कार्रवाई जारी है।

मंगलवार को पटना के एमवीआई रहे मृत्युंजय कुमार सिंह और बिक्रम के तत्कालीन सीओ वकील प्रसाद सिंह के छह ठिकानों की तलाशी ली गई।

मृत्युंजय कुमार सिंह की संपत्ति को लेकर चौंकानेवाला खुलासा हुआ है। पटना से लेकर रांची तक उन्होंने करोड़ों की चल-अचल संपत्तियां पत्नी और सालों के नाम पर अर्जित कर रखी है।

ईओयू के मुताबिक मृत्युंजय कुमार सिंह 2012 में मोटरयान निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए। इन्होंने पत्नी नीलम कुमारी व अपने दो साले श्रीकांत कुमार व पंकज कुमार के नाम से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की। पत्नी के नाम पटना के फार्मेसी कॉलोनी, गोला रोड स्थित आरके सदन अपार्टमेंट में फ्लैट (49 लाख), रांची के हेहल के लवकुश अपार्टमेंट में फ्लैट (30 लाख), औरंगाबाद के गोह के गोलापर गांव स्थित पैतृक आवास, पाटलिपुत्रा कॉलोनी में फर्जी शेल कंपनी के नाम पर 2.25 करोड़ का भूखंड व उसपर बना मकान शामिल है।

वहीं रांची स्थित साले के फ्लैट से पत्नी के नाम पर पार्टनरशिप फर्म का एक 39 लाख के एफडी के कागजात मिले हैं। मृत्युंजय के पास आय से 3.80 करोड़ आय से अधिक संपत्ति पाई गई जो कमाई के ज्ञात स्रोतों से 531 अधिक है। 

Related Posts