building accident in Kolkata! इमारत ढहने में घायल एक और महिला की मौत, मरने वालों किबसंख्या हुई 12

कोलकाता, कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक इमारत ढहने से घायल हुई महिला की यहां एसएसकेएम अस्पताल में शनिवार सुबह मृत्यु हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मृतक संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना सोमवार को तब हुई थी जब पांच मंजिला एक इमारत ढह गई थी।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 80 वर्ष की मरियम बीबी को इस घटना में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने कहा कि उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल से राज्य सरकार संचालित एसएसकेएम अस्पताल भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि चोटों के चलते शनिवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अन्य घायलों की स्थिति के बारे में अधिकारी ने कहा कि एक की हालत में सुधार हो रहा है जबकि एक अन्य की हालत नाजुक है।

यह घटना सोमवार को तब हुई थी जब पांच मंजिला एक इमारत ढह गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इमारत दिसंबर 2022 से निर्माणाधीन थी। इसमें 16 अपार्टमेंट हैं। घटना के सिलसिले में बिल्डर और जमीन के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts