बदल गये लखनऊ नगर निगम के कई वार्डों के नाम बदले, कार्यकारिणी ने दी अनुमति

लखनऊ, महापौर की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी समिति ने नगर निगम के कई वार्ड के नाम बदल दिए हैं। फैजुल्लागंज प्रथम का नाम महा ऋषि नगर वार्ड फैजुल्लागंज थर्ड का नाम डॉ केशव नगर रखा गया है।

फैजुल्लागंज 4 का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जानकीपुरम वार्ड नंबर 1 का नाम भाऊराव देवरस नगर, हैदरगंज वार्ड दो का नाम बुद्धेश्वर, अयोध्या दास वार्ड नंबर 2 का नाम राम प्रसाद बिस्मिल रखे जाने को मंजूरी दी गई है। इसी तरीके से शहर की कई सड़कों को नया नाम दिया जा रहा है।

गुरुवार को महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में टैम्पों, बस समेत सार्वजनिक वाहनों के संचालन के साथ कुछ व्यावसायिक गतिविधियों का लाइसेंस बनाने के लिए उपविधि तैयार करने पर सहमति बनी। यह मामला नगर निगम सदन में भी जाएगा। नियमावली लागू होने से वाहनों चालकों की मनमानी पर लगाम लग सकेगी। नगर निगम की सीमा क्षेत्र में संचालित आटो, टैक्सी, ई-रिक्शा, बस, मिनी बस के मालिकों और व्यवसाय करने वालों के लिए तैयार की जाएगी उपविधि।

 

Related Posts