उत्तर प्रदेश में तेज हुआ नेताओं का दल-बदल, एक सपा और एक काँग्रेस का विधायक भाजपा में शामिल

नई दिल्ली,  उत्तर प्रदेश के सपा और कांग्रेस के दो मौजूदा विधायक और एक पूर्व एमएलए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा में जाने वाले मौजूदा विधायकों में एक कांग्रेस और एक सपा से हैं।

https://aamawaz.dreamhosters.com/twitter-account-of-ministry-of-information-and-broadcasting-hacked-new-name-elon-musk-appeared-on-the-platform/

सपा के एक पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। सहारनपुर की बेहट सीट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा से विधायक हरिओम यादव और सपा के पूर्व विधायक डॉ धर्मपाल सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। तीनों नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। हाल ही में कई भाजपा नेताओं ने सपा में जाने का ऐलान किया है, अब सपा और काांग्रेस के ये नेता बीजेपी में आए हैं।

https://aamawaz.dreamhosters.com/corona-is-becoming-increasingly-frightening-in-india-194720-new-cases-of-corona-virus-came-in-24-hours/

विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश में की सियासत में काफी गहमागहमी देखने को मिली है। नेताओं का दल बदल का दौर भी जोरों पर हैं। हाल ही में योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रीपद और बीजेपी छोड़ी है। वो सपा में जा रहे हैं, मौर्य के साथ कुछ और बीजेपी विधायकों के भी सपा में जाने की चर्चा है। सहारनपुर के चर्चिच नेताओं में शुमार इमरान मसूद भी कांग्रेस छोड़ सपा में जाने का ऐलान कर चुके हैं। इनके अलावा भी कई नेताओं ने हाल के दिनों में सियासी पाला बदला है।

https://aamawaz.dreamhosters.com/one-week-will-have-to-pass-at-home-the-government-has-issued-a-new-guide-line-for-people-coming-from-abroad/

चार अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में मतदान होना है। राज्य में पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग होगी। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को तीसरा, 23 फरवरी को चौथा, 27 फरवरी को पांचवा, 03 मार्च को छठा और 07 मार्च को सातवें और आखिरी चरण का मतदान होगा। इसके बाद 10 मार्च को वोटों की दगिनती होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

https://aamawaz.dreamhosters.com/know-how-many-political-parties-are-there-in-the-country-what-are-non-political-parties-what-does-the-details-of-adr-say-after-all/

Related Posts