प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की उदासीनता के चलते मरीज लाचार व स्वास्थ्य सेवा बेहाल, लगातार चल रहा 2 घंटे का कार्य बहिष्कार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सभी विभागों के मुखिया को कमर्चारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु स्पष्ट आदेश होने के बावजूद आला अधिकारियों द्वारा व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की उदासीनता के चलते मरीज लाचार व स्वास्थ्य सेवा बेहाल।

 

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों की लगातार चल रहे 2 घंटे के कार्यबहिष्कार से अस्पतालों में मरीजों को दवा लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। दरअसल प्रदेश के फार्मासिस्टों द्वारा लगातार कई दिनों से जारी सांकेतिक व क्रमिक हड़ताल के तहत सरकार द्वारा उनकी वेतन विसंगतियों, पदनाम परिवर्तन, राईट टू प्रेस्क्रिप्शन, कैडर पुनर्गठन, मानक अनुसार अस्पतालों,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्तियों सहित 20 सूत्रीय मांगों पर उदासीनता व अड़ियल रवैया अपनाए जाने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी होती जा रही हैं।जो की आगे 17 दिसम्बर से 19 दिसंबर को इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्ण कार्यबहिष्कार व 20 दिसम्बर से ईमरजेंसी सेवाओं सहित पूर्ण कार्यबहिष्कार के चलते स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से ठप्प हो सकती हैं जिसे रोकना अब सरकार के हाथों में है।

इसी क्रम में डिप्लोमा फार्मसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के फार्मासिस्टों ने प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में अपनी 20 सूत्रीय मांगों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्रि द्वारा अड़ियल रवैया अपनाए जाने के विरोध में आज आंदोलन के 12वें दिन भी 2 घंटे का बहिष्कार व जोरदार प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला के नेतृत्व में बलरामपुर चिकित्सालय में प्रान्तीय कोषाध्यक्ष अजय पाण्डेय,डी पी ए जनपद शाखा लखनऊ अध्यक्ष अरुण अवस्थी,कार्यकारी अध्यक्ष कपिल वर्मा,राजेश वरुण, व बलरामपुर अस्पताल में तैनात प्रदेश संरक्षक के के सचान व,पूर्व महामंत्री श्रवण सचान,पूर्व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष रजत यादव,सुभाष श्रीवास्तव, संजय कनौजिया,संयुक्त मंत्री विवेक श्रीवास्तव, संप्रेक्षक जितेंद्र कुमार,पंकज रस्तोगी,निशा तिवारी,मंजुलता,सुनीता सचान,संगीता वर्मा,सुनीता यादव,महेंद्र यादव,अब्दुल रहमान,निशा तिवारी,आर पी सिंह,दयाशंकर त्यागी, डी के श्रीवास्तव व अन्य सभी साथियों ने सुबह 8 बजे से 10 बजे तक 2 घंटे के कार्यबहिष्कार की कमान संभाली।

डी पी ए जनपद लखनऊ संगठन मंत्री अविनाश सिंह के नेतृत्व में सी एच सी गोसाईं गंज में हनुमान प्रसाद वर्मा,अकील अंसारी,आर बी मौर्या, राम सुमित्र पटेल,अखिलेश ओझा,अतुल श्रीवास्तव, कन्हैयालाल, व जनपद लखनऊ कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर श्रीवास्तव,जोरदार प्रदर्शन व 2 घण्टे कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया।*
*सिविल अस्पताल में डी पी ए उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में,रजनीश पांडेय,जी सी दुबे,ओ पी पटेल,श्रवण चौधरी, सलिल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव,सुधाकर शर्मा,रंजीत गुप्ता आदि साथियों ने कमान संभाली।

लोकबंधु अस्पताल में सी एल शांति के नेतृत्व में,मोहम्मद अजमल,सरोज सिंह,संजुलता श्रीवास्तव,गिरिजेश यादव,प्रतिभा पटेल,मालिहाबाद सी एच सी से कमलेश वर्मा,सी एच सी सरोजनी नगर में जनपद लखनऊ वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर बी मौर्या के नेतृत्व में राजेश गौतम,सुनील मिश्रा,कमलकांत वर्मा ,अनिल त्रिपाठी सी एच सी मोहनलालगंज से अनिल सचान के नेतृत्व में अरविंद वर्मा,अनीता अवस्थी,विकाश शर्मा,रविन्द्र परिहार, आनंद कुशवाहा,सी एच सी इटौंजा से डी पी ए लखनऊ मंत्री अखिल सिंह के नेतृत्व में अशोक गुप्ता,काज़ी इरसाद सहित सभी फार्मासिस्टों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

डफरिन से जसवंत सिंह के नेतृत्व में,अरविंद तिवारी पवन शर्मा टी बी अस्पताल से रामेंद्र सिंह,राजेश कोहली,कल्पना सचान,जितेंद्र कुमार पटेल सहित सभी फार्मासिस्ट/चीफ फार्मासिस्ट साथियों ने कमान संभाली।*
*साथ ही जनपद लखनऊ के सभी सामु०स्वा०केंद्र व प्रा०स्वा०केंद्रों पर तैनात सभी फार्मासिस्ट/चीफ फार्मासिस्ट साथियों द्वारा 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

डी पी ए जनपद शाखा लखनऊ के कार्यकारी अध्यक्ष कपिल वर्मा द्वारा संवर्ग के सभी फार्मेसिस्ट/चीफ फार्मासिस्ट साथियों द्वारा 12वें दिन भी भारी संख्या में अपने अपने कार्यस्थल पर 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करते हुए अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Posts