बिना पैसे खर्च किए स्ट्रेच मार्क्स से आसानी से छुटकारा दिला सकते हैं आसान घरेलू उपाय

माँ बनने की खुशी कुछ अलग ही होती है लेकिन गर्भावस्था भले ही स्त्री के जीवन का एक यादगार दौर हो परंतु डिलीवरी के बाद जब बढ़ा हुआ पेट कम होता है तो आपके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं जो देखने में बहुत ही गंदे लगते हैं। लेकिन आप चाहकर भी कुछ नहीं कर पातीं।

वहीं कुछ महिलाएं इन स्ट्रेच मार्क्स से मुक्ति पाने के लिए महंगी-महंगी क्रीम खरीदती हैं, जिनमें उनके काफी पैसे खर्च हो जाते हैं।

तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय, जिसमें आप पैसे खर्च किए बिना इन स्ट्रेच मार्क्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं-

एलोवेरा की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से कम किया जा सकता है। बस आपको 15 मिनट के लिए अपने प्रभावित स्थान पर लगाना है।

वहीं अंडे का सफेद हिस्सा भी स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है। बस आपको एग व्हाइट को अच्छे से फेंटकर लगाना है। बाद में आप उसे धो लें और अंत में कोई माॅइश्चराइजर या जैतून का तेल लगा लें।

शायद आपको हैरानी हो लेकिन चीनी की मदद से भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाया जा सकता है।

बस आपको चीनी, बादाम तेल और नींबू को मिक्स करके प्रभावित स्थान पर लगाना है। 15 मिनट बाद आप उसे धो लें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

Related Posts