राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, सरकार लेकर आई सौगातों का पिटारा

नई दिल्ली, काफी दिनों से केंद्र व राज्य सरकारें राशन कार्डधारकों के लिए खजाने का पिटारा खोले हुए है जिसका लोगों को बड़े स्तर पर फायदा मिल रहा है। राशन कार्डधारकों के लिए सरकार दिवाली पर जल्द एक बड़ा गिफ्ट देने जा रही है जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

सरकार जल्द ही बड़ी सौगात देगी, जिससे हर गरीब का दिल खुश हो जाएगा। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या गिफ्ट मिलेगा। दरअसल, सरकार राशन कार्डधारकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने जा रही है, जिससे लोगों को बड़े स्तर पर बंपर फायदा देखने को मिलेगा।

कार्ड के लिए प्रदेश भर में मुहिम भी चलाई जा रही है। इसका फायदा लोगों को बड़ी संख्या में मिलेगा, जिसके लिए कई जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। किन लोगों को इसका लाभ मिलेगा, पहले पूरा आर्टिकल पढ़कर सब जान लें।

देश के सबसे बडे़ राज्य की योगी सरकार राशन कार्डधारकों को अनाज वितरण करते समय आयुष्मा कार्ड भी जारी करेगी। इसका फायदा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो यूपी के निवासी हैं। सरकार पांच लाख तक का मुफ्त में इलाज देगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में तेजी से मुहिम चलाई जा रही है।

6 दिसंबर से सरकार राशन वितरण करने जा रही है। इसी के साथ सभी राशनकार्ड धारकों और उनके परिवारजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की गोषणा की गई है।

वहीं, प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्र गृहस्थी सूची में हाल ही में 61 लाख से अधिक परिवार वालों को शामिल किया गया है। आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना व मुख्यमंज्ञ जन आयोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाखतक का फ्री में इलाज मिल सकेगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में यूपी के करीब साढ़े तीन करोड़ लोग शामिल हैं। अभी तक इनमें से सिर्फ एक करोड़ लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बन सके हैं। अभी ढाई करोड़ लोगों के कार्ड बनना बाकी हैं।

दिवाली के राशन के साथ बाकी बचे लोगों के कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र व राज्य सरकारें इन दिनों लोगों की सहायता को आगे आ रही है। सरकार का मकसद गरीबों को संपन्न बनाना है।

Related Posts