पसीने की बदबू को दूर करते हैं ये करने के घरेलू नुस्खे

पसीना आना स्वस्थ शरीर की निशानी है। पसीने से शरीर का वेंटिलेशन होता है और जब पसीना सूख जाता है तब ताजगी का एहसास होता है। लेकिन पसीने का अधिक आना भी नुकसानदायक होता है। अधिक पसीने की वजह से सबसे बड़ी समस्या आती है तन की दुर्गंध। जिससे अक्सर लोग परेशान होते हैं। अधिक पसीने से बचने के लिए आप कुछ आसान प्राकृतिक घरेलू उपायों को अपना सकते हो।

रोज सुबह ग्रीन टी को पीएं। यह पसीने को कम करती है।
दिन में रोज टमाटर का रस या सूप पीने से पसीने की दुर्गंध कम होती है।
आप अंगूर, बादाम और स्ट्राबेरी का सेवन न करें यह पसीने को बढ़ाने का काम करते हैं।

अपना शरीर धोएं: अगर आप शरीर को बदबूदार पाते हैं तो समय होने पर शावर ले लें। शरीर में दुर्गन्ध बैक्टीरिया से आती है इसलिए शरीर को धोने से जल्द ही दुर्गन्ध से छुटकारा मिलता है। यह जरुरी है की नहाते समय सिर्फ पानी के बजाय जीवाणुरोधी साबुन का उपयोग भी किया जाये।नहाते समय अपने बगल तथा पैरों की सफाई पर ध्यान दें क्योंकि ये शरीर के दो सबसे बदबूदार क्षेत्र है।

आलू स्लाइस: आलू को काटकर इसका स्लाइस बना लें और शरीर के जिस भाग में अधिक पसीना आता हो वहां पर इसे मलें। यह उपाय पसीना कम कर देता है।

पानी: जितना हो सकें पानी खूब पीएं। अधिक पानी पीने से पसीना तो निकलेगा ही लेकिन उससे आने वाली बदबू खत्म हो जाएगी।

दुर्गन्ध निकलने वाली जगह पर फिटकिरी रगड़ें: फिटकिरी में ऐसे खनिज हैं जो शरीर में दुर्गन्ध पैदा करनेवाले बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम हैं। डिओडोरेंट की ही तरह फिटकिरी को अपनी बगल में रगड़ें।यदि आपको पसीना आया हो तो फिटकिरी के उपयोग के उपरांत इसे धोने का खयाल रखें।

Related Posts