तूफान ‘अगाथा’ ने ली 11 लोगों की जान, 33 लोग हुए लापता, बाढ़ और भूस्खलन से हुआ भारी नुकसान

मैक्सिको सिटी, दक्षिणी मेक्सिको के ओक्साका में तूफान ‘अगाथा’ के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 अन्य लोग लापता हो गए हैं।

ओक्साका के गवर्नर ने बुधवार को यह जानकारी दी। ओक्साका के गवर्नर एलेजांद्रो मूरात ने बताया कि बाढ़ के कारण कई मकान बह गए। मूरात ने स्थानीय मीडिया से कहा, ” लोगों की मौत बाढ़ और भूस्खलन होने के कारण हुई।”

उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले अधिकतर लोग पहाड़ी इलाकों के कई छोटे शहरों से थे, जबकि हुआतुल्को के रिजार्ट के पास तीन बच्चों के लापता होने की खबर भी है। ‘अगाथा’ के प्रभाव के चलते 105 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हालांकि, अब वह कमजोर पड़ गया है।

Related Posts