रोडवेज़ के सफर पर भी पड़ी महंगाई की मार , जानिए किन शहरों के लिए कितना बढ़ा किराया

लखनऊ, डीजल-पेट्रोल और टोल पर पड़ी महंगाई की मार के बीच रोडवेज प्रबंधन ने भी यात्रियों को झटका दिया है। यात्री भाड़ा में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी कर दी गई है। कानपुर से दिल्ली, लखनऊ, आगरा सहित सभी उन रास्तों का किराया बढ़ गया है, जहां पर जाने के लिए टोल वहन करना पड़ता है।

 

कंडक्टरों को फौरी तौर पर बढ़े किराए की सूची दे दी गई है। रोडवेज के सेवा प्रबंधक तुलाराम का कहना है कि टोल में बढ़ोतरी की वजह से यात्री किराये में वृद्धि की गई है। रोडवेज अफसरों ने बताया कि किराए में एक से लेकर 20 रुपये तक बढ़े हैं। कानपुर से लखनऊ का भाड़ा एक रुपये तो दिल्ली जाना 20 रुपये तक महंगा हो गया है।

 

इन शहरों के लिए देना होगा ज्यादा किराया

स्थान पहले अब
दिल्ली (एसी टूबाईटू) 782 802
दिल्ली (एसी थ्रीबाई थ्री) 672 692
दिल्ली (साधारण) 515 535
चारबाग (लखनऊ) 115 116
आलमबाग (लखनऊ) 109 110
आगरा 363 378
इटावा 204 209
औरैया 122 125
फिरोजाबाद 308 318
टूंडला 331 341

Related Posts