पोस्ट ऑफिस में कीजिये केवल 5000 का निवेश और कीजिये शानदार बिज़नेस, जानिए क्या है तरीका

आज के समय में पोस्ट ऑफिस (Post Office) कमाई का एक शानदार जरिया है। इसके तहत आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि इसके लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने हैं।

इसके बाद आप आराम से सालाना लाखों की कमाई कर सकते हैं। बता दें पोस्ट ऑफिस की तरह से फ्रेंचाइजी (Post office Franchise) दी जा रही है यानी आप पोस्ट ऑफिस खोलकर पैसा कमा सकते हैं।

देश में अभी लगभग 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। इसके बाद भी सभी जगह पर पोस्ट ऑफिस की पहुंच नहीं बनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए फेंचाइजी दी जा रही है। आइए आपको बातते हैं आप कैसे फ्रेंचाइजी ले सकते हैं-

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी दो तरह की मिलती है
पोस्ट ऑफिस की तरफ से दो तरह की फ्रेंचाइजी दी जाती हैं। इसमें पहली फ्रेंचाइजी आउटलेट की है और दूसरी पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी है। आप इसमें से कोई सी भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। इसके अलावा ऐसे एजेंट्स जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल स्टैम्प्स और स्टेशनरी घर-घर पहुंचाते हैं। इसको पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी के नाम से जाना जाता है।

ये ले सकते हैं फ्रेंचाइजी
— फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
— कोई भी भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है।
— फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
— फ्रेंचाइजी का आवेदन करने के लिए सबसे पहले फॉर्म भरकर सब्मिट करना होगा।
— सेलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक MoU साइन करना होगा।

खर्च करने होंगे सिर्फ 5000 रुपये
इस फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे। फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आप कमीशन के जरिए कमाई कर सकते हैं। यह आपके काम पर निर्भर करता है कि आप कितनी कमाई कर सकते हैं।

इसके अलावा इस फ्रेंचाइजी के लिए आप पोस्ट ऑफिस का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें और ऑफिशियल साइट से ही आवेदन करें।
आवेदन करने के लिए आप (https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf) इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। यहां से आप फॉर्म डाउनलोड करके फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें जिन भी लोगों को चुना जाएगा उनको पोस्ट डिपार्टमेंट के साथ एक एमओयू साइन करना होता है। इसके बाद ही वह ग्राहकों को सुविधाएं दे सकेंगे।

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई कमीशन पर होती है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से मिलने वाले प्रोडक्ट और सर्विस दी जाती है। इन सभी सर्विस पर कमीशन दिया जाता है। MOU में कमीशन पहले ही तय कर दिया जाता है।

Related Posts