कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार और जाने-माने एक्टर पुनीत राजकुमार का निधन कर्नाटक सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

बंगलुरु, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बीता साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस साल भी एंटरटेनमेंट जगत से झकझोर देने वाली खबरें सामने आई हैं। अब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। जाने-माने एक्टर पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं रहें। पुनीत राजकुमार महज 46 साल के ही थे और दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया है। पुनीत राजकुमार ने 30 कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। पुनीत राजकुमार के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी और बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सामने आते ही कर्नाटक सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

शुक्रवार की सुबह ही पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल में ही पता चला कि पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा है। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

फैंस के बीच पुनीत को अप्पू और पावर हाउस के नाम से जाना जाता था।लोग सोशल मीडिया पर लगातार पुनीत राजकुमार के निधन पर कुछ ना कुछ जरूर लिख रहे हैं। एक्टर के निधन के कुछ ही देर बाद कर्नांटक सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी के साथ सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं।

पुनीत राजकुमार के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने ट्वीट करके पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी है। एरिका फर्नांडिस ने ट्विटर पर लिखा है, ‘इस वक्त मैं शॉक में हूं। इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है। जो अपनी हेल्थ को लेकर इतना सजग रहता था…बहुत जल्दी चले गए पुनीत…। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले अप्पू।’

Related Posts