NEET UG 2025 Topper: नीट यूजी में महेश बने ऑल इंडिया टॉपर, लड़कियों में अविका अग्रवाल अव्वल; यहाँ देखें सूची

नई दिल्ली , नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल नीट यूजी में करीब 20.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

लड़कों में महेश, तो लड़कियों में अविका ने किया टॉप
इस साल राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल कर नीट यूजी 2025 के टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी को तीसरी रैंक मिली है। लड़कियों में अविका अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं और देशभर में अव्वल रहीं। टॉपर्स की इस सूची में दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के कई छात्रों ने भी जगह बनाई है।

NEET UG 2025 Topper: टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची

रैंक रोल नंबर अभ्यर्थी का नाम लिंग श्रेणी परसेंटाइल राज्य
1 3923210013 महेश कुमार पुरुष सामान्य 99.9999547 राजस्थान
2 3003211526 उत्कर्ष अवधिया पुरुष सामान्य 99.9999095 मध्य प्रदेश
3 3115101159 कृषांग जोशी पुरुष सामान्य 99.9998189 महाराष्ट्र
4 2313103182 मृणाल किशोर झा पुरुष सामान्य 99.9998189 दिल्ली (NCT)
5 2301113256 अविका अग्रवाल महिला सामान्य 99.9996832 दिल्ली (NCT)
6 2208206152 जेनिल विनोदभाई भायानी पुरुष सामान्य 99.9996832 गुजरात
7 3802101056 केशव मित्तल पुरुष सामान्य 99.9996832 दिल्ली (NCT)
8 2201115100 झा भाव्या चिराग महिला सामान्य 99.9996832 महाराष्ट्र
9 4409201097 हर्ष केदावत पुरुष सामान्य 99.9995474 दिल्ली (NCT)
10 314101176 आरव अग्रवाल पुरुष सामान्य 99.9995474 महाराष्ट्र
टॉपर्स की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें…

NEET UG 2025: कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स
नीट यूजी 2025 के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सभी श्रेणियों के लिए कटऑफ स्कोर जारी कर दिए हैं। इस वर्ष सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ स्कोर 686 से 144 के बीच तय किया गया है। वहीं, सामान्य / ईडब्ल्यूएस – पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह कटऑफ 143 से 127 के बीच रहा। इसके अलावा ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए नीट यूजी 2025 का कटऑफ स्कोर 143 से 113 के बीच निर्धारित किया गया है।

वर्ग (श्रेणी) कटऑफ स्कोर 2025
सामान्य / ईडब्ल्यूएस (General / EWS) 686–144
सामान्य / ईडब्ल्यूएस – पीडब्ल्यूडी (General / EWS – PwD) 143–127
ओबीसी / एससी / एसटी (OBC / SC / ST) 143–113
NEET UG 2025: रिजल्ट करने का आसान स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
होमपेज पर आपको “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब अपने एडमिट कार्ड नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

Related Posts