पुलिस ने किया रूटीन चेकिंग, बैग खोला तो फटी रह गईं आंखें, भरी हुईं थीं 500 नोटों की गड्डियां, 55 लाख बरामद

चंदौली, उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित रेलवे स्टेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने लाखों रुपये बरामद किए हैं। दरअसल, त्योहारों का सीजन आने वाला है। इस वजह से इन दिनों रेलवे स्टेशन पर रूटीन चेकिंग बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने आरोपियों को रेलवे स्टेशन पर देखा था। वे साधारण रूप में थे। उनके पास एक भारी पिट्ठू बैग था। पुलिस ने उन्हें रूटीन चेकिंग के लिए रोका। जब पुलिस ने उनका बैग खोला तो वे हैरान रह गए। दरअसल, बैग में 500-500 लोटों की सैकड़ों गड्डियां रखीं थी। पुलिस ने जब गिनती की तो गड्डियों की संख्या 11 थी। एक गड्डी में 5 लाख रूपये थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

आरोपी महाराष्ट्र के सांगली और पुणे के निवासी है। वे इन रूपयों को अवैध तरीके से वाराणसी से पुणे ले जा रहे थे। ट्रेन पकड़ने के लिए वे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे थे। हालांकि वे पकड़े गए। महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले आरोपी की नाम विशाल यादव है। वहीं महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाला आरोपी रविंद्र मंडल है। वे दोनों रेलवे स्टेशन पर आम नागरिक की तरह ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े थे। तभी पुलिस ने उनकी चेंकिग की और नोटों की गड्डियां मिलने के बाद उन्हें पकड़ लिया। पुलिस वालों ने जब बैग खोला तो वे हैरान रह गए। बैग में नोटों का बंडल भरा था। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपयों ने 5 लाख का एक बंडल बनाया था और उसे हरे रंग के टेप से चिपका दिया था ताकि पुलिस पकड़ ना पाए।

इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। नोटों की गिनती की गई तो कुल 50 लाख रूपये थे। पुलिस के अनुसार, यह रूपये जूलरी कारोबारी का है। टैक्स चोरी करने के उद्देश्य से बना किसी कागज के वाराणसी से मुंबई ले जाने की योजना थी। हालांकि आरोपी पकड़ लिए गए। फिलहाल पुलिस ने मामले की सूचना इनकमटैक्ट डिपार्टमेंट को दे दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसके पहले भी पुलिस ने अवैध तरीके से ले जाए जा रहे नोटों की गड्डियां पकड़ी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2023 से अब तक ऐसे 13 मामले सामने आए हैं। इस तरह पुलिस ने अब तक 5 करोड़ 5 लाख रूपये बरामद किए हैं।

Related Posts