गर्लफ्रेंड से बात करने पर किशोर की चाकुओं से गोद कर हत्या; दिल्ली में मर्डर से फैली सनसनी

नई दिल्ली, उत्तरी के दिल्ली केतिमारपुर में मंगलवार सुबह चार-पांच नाबालिगों ने 16 वर्षीय एक किशोर को बेरहमी से चाकू से गोदकर मार डाला। उसके शरीर पर करीब 20 वार किए गए थे। शुरुआती जांच में गर्लफ्रेंड से बात करने पर हुए विवाद को हत्या का कारण बताया जाता रहा है।

पुलिस ने हमले के दौरान घायल एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

16 वर्षीय किशोर परिवार सहित तिमारपुर की संजय बस्ती में रहता था। वह मंगलवार सुबह करीब सात बजे टहलने के लिए निकला था। जवाहर मार्केट के पास बस्ती के चार-पांच किशोरों ने उसके साथ मारपीट कर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। हालांकि किशोर ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

इस बीच, बस्ती के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। एक हमलावर घायल होने की वजह से भाग नहीं पाया। उसके पिता ने अन्य लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन किशोर को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर के दोस्त एक किशोरी से बात करते थे। इसे लेकर हमलावरों से उसका विवाद हो गया और करीब दो माह पहले किशोर ने इन्हें पीट दिया था। तब से हमलावर मौके की तलाश में थे।

वारदात के बाद झुग्गी के लोगों ने तिमारपुर थाने का घेराव कर हमलावरों को जल्द पकड़ने की मांग की। उनका कहना था कि झुग्गी में अवैध कारोबार चलते हैं, जिसकी वजह से अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने इन अवैध कारोबार को बंद कराने की मांग की।

वहीं, दिल्ली के ही पंजाबी बाग इलाके में एक शख्स ने उधार के हजार रुपये मांगने पर दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के छह घंटे के भीतर आरोपी मोहम्मद अब्दुल्लाह को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी विचित्रवीर सिंह ने बताया कि 29 वर्षीय विनोद अपने बड़े भाई लोकेश के साथ मादीपुर इलाके में रहता था। पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि किसी ने घर में विनोद की चाकू से हत्या कर दी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गद्दे पर विनोद का शव पड़ा था। एसीपी पंजाबी बाग की देखरेख में मादीपुर चौकी प्रभारी एसआई संदीप माथुर की टीम ने जांच शुरू की। रात नौ बजे मुकुंदपुर इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने विनोद से एक हजार रुपये उधार लिए थे। दोनों एक साथ शराब पीते और घूमते भी थे। रुपये को लेकर विनोद कई बार टोक चुका था। गुरुवार को विनोद अब्दुल्लाह के घर गया और परिजनों से दुर्व्यहार किया। इससे नाराज होकर उसने शुक्रवार को हत्या कर दी।

Related Posts