राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है

नई दिल्ली, राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती मन रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और उनके बेटे राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व पीएम और अपने स्वर्गीय पिता राजीव गांधी को उनकी जयंती की मौके पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उनके साथ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस के वरिष् नेता गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई अन्य बड़े कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहें। भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है। देशभर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस दिन सेवा और सद्भाव का कार्य करते हैं।

देशभर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद करते हैं। इस दौरान फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम, रन फॉर नेशन रक्तदान शिविर का कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाते हैं।

Related Posts