दशहरे में होगी लंबी छुट्टी, जानिए किस राज्य में क्या हैं शिक्षा विभाग के आदेश

नई दिल्ली, त्योहारी सीजन की शुरूआत होते ही स्कूलों में इस महीने 6 दिन की त्योहारी छुट्टी हो रही है। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए है। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक इस साल दशहरा की छुट्टी 6 दिन की होगी।

ये 23 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगी। उसके बाद नवंबर में भी दिवाली की छुट्टीयों की लंबी लिस्ट है। ये छुट्टी 11 नवंबर से 16 नवंबर तक होगी।

वहीं, तेलंगाना सरकार ने भी दशहरा की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। स्कूलों, बैंकों और अन्य संगठनों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, 2023 के लिए दशहरा की छुट्टियां 14 अक्टूबर से शुरू होंगी और 25 अक्टूबर तक रहेंगी। इसके अलावा तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (टीएसबीआईई) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जूनियर कॉलेजों में सात दिन की छुट्टी रहेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार भी स्कूल में दशहरा पर 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक छुट्टियां घोषित की जा सकती है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक जिला परिषद द्वारा फिलहाल इसके लिए कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। हालांकि दशहरा में 3 से 4 दिन की छुट्टी मानी जा रही है।

वहीं, दिल्ली में दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा पर स्कूलों में 2 से 3 दिन की छुट्टियां दी जा सकती है। फिलहाल किसी भी तरह के आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उधर, जिला कुल्लू के 450 से अधिक पुलिस जवानों की छुट्टियोंं को दिवाली तक रद्द कर दिया है। वहीं, दशहरा में जिला के नौ पुलिस थानों और चार चौकियों से पुलिस जवानों की तैनाती कुल्लू दशहरा में जाएगी। 24 अक्तूबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में उमडऩे वाली लाखों की भीड़ की सुरक्षा के तहत यह फैसला लिया गया है।

Related Posts