



नई दिल्ली, देश का आम बजट लोकसभा में पेश हो चुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बजट 2025-26 की घोषणा कर दी है।
इस दौरान मीडिल क्लास का खास ध्यान देते हुए महंगाई पर रोक लगाने की कोशिश की है। बजट में मिडिल क्लास के लिए बहुत बड़ी घोषणा की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 लाख रुपये आय तक कोई टैक्स (Income Tax Exemption Limit for FY 2025-26) नहीं लगेगा। आइए जानते हैं बजट 2025-2026 में क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?
Union Budget 2025 me Kya Sasta Kya Mehnga?
क्या सस्ता? | क्या महंगा? |
कैंसर की दवाइयां | इंटरैक्टिव डिस्प्ले पैनल |
LED-LCD टीवी | प्रीमियम स्मार्ट डिस्प्ले |
लिथियम आयन बैट्री | फैबरिक (Knitted Fabrics) |
EV और मोबाइल की बैट्री | |
स्मार्टफोन | |
इलेक्ट्रॉनिक कार | |
लेदर की चीजें | |
बुनकरों के बुने कपड़े | |
चमड़े से बने सामान | |
समुद्री उत्पाद | |
फ्रोजन फिश पेस्ट | |
जीवन रक्षक दवाइयां |
क्या-क्या सस्ता हुआ?
- समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी को 30 से घटाकर 5%
- फ्रोजन फिश पेस्ट पर कस्टम ड्यूटी को 15 से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया।
- LED-LCD टीवी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाई गई।
- लिथियम आयन बैटरी सस्ती की गई।
- इलेक्ट्रॉनिक वाहन और फोन की बैटरी सस्ती होगी।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि बजट 2024 के दौरान अमोनियम नाइट्रेट, गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक, हवाई जहाज से सफर, सिगरेट, प्लास्टिक, पीवीसी, टेलिकॉम उपकरणों आदि को महंगा किया गया था। जबकि, स्मार्टफोन, फोन के चार्जर, सोने, चांदी, प्लेटिनम, सोलर पैनल, कैंसर की दवा आदि को सस्ता किया गया था।