उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी राज्य मे रंग और नाम बदलने का नया फैशन चला आम जनमानस को कर रहे गुमराह : अखिलेश यादव

इटावा, पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि लखनऊ मत जाना वरना मुख्यमंत्री उसका नाम बदलकर वापस भेजेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने राज्य मे रंग और नाम बदलने का नया फैशन चला आम जनमानस को गुमराह करना शुरू कर दिया है।

वे आज अचानक यहां पहुंचे और अपने पैतृक गांव सैफई के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सपाईयों से मिले। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि मैं आपसे कह रहा हूं कोई लखनऊ मत जाना। अगर लखनऊ आप गए और मुख्यमंत्री जी को पता लग गया तो जरूरी नहीं कि उसी नाम से आप लखनऊ से वापस आओ। क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री का रंग बदलने और नाम बदलने का नया फैशन है।

उन्होंने विकास का कोई काम नही किया है। इसलिए किसी भी मोहल्ले किसी भी गांव का नाम बदला जा सकता है। अगर आप लोग गलती से लखनऊ चले गए और पता लग गया कि आप लोग इटावा से आए हो तो आपका नाम बदल दिया जाएगा। भाजपा हमलावर होते हुए अखिलेश बोले भारतीय जनता की पार्टी की सरकार में इतना परेशान और अपमानित अन्नदाता किसी सरकार में नहीं हुआ है। अन्नदाता जो न केवल पेट भरता है बल्कि अपनी मेहनत से खेती करता है और हमारे लिये रोटी और कपड़े का इंतजाम करता है।

उसको सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपमानित किया है। उन्होने बताया कि किसानो को आतंकवादी कहा गया। मवाली और न जानें क्या-क्या शब्द बोलकर उन्हें अपमानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने झूठे मुकदमे भी लगाए। उन्होंने मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना पर तंज कसते हुए उसका नाम बुझुव्लला कर दिये जाने की सलाह देते हुए कहा कि जिन लाभार्थियो को गैस सिलेंडर दिये गये थे उनके पास गैस भरवाने का पैसा नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीबों को धोखा दिया है। पहले सस्ता फ्री मे सिलेंडर दिया और अब बताइए सिलेंडर के दाम आसमान पर पहुंचा दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोगों को गांव-गांव जाकर माताओं बहनों से माफी मांगनी चाहिए कि जिस तरीके से उन्होंने सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल महंगा किया है।

Related Posts