उत्तराखंड की राज्यपाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा, मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

लखनऊ,  उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है। बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है।

बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे देने के साथ ही उनके एक बार सक्रिय राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई है। गौरतलब है कि बेबी रानी मौर्य बीते 3 साल से उत्तराखंड की राज्यपाल हैं और उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक बेबी रानी मौर्य उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा सकती है और विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। इसी के चलते बेबी रानी मौर्य ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाने का ऐलान किया है। ऐसे में अब यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बेबी रानी मौर्य को भी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर आज भाजपा ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाने का ऐलान किया है। इसके अलावा लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा उत्तराखंड में एक बार फिर से सत्ता में वापसी का मन बना चुकी है और हर संभव प्रयास कर रही है। इस बार भाजपा ने उत्तराखंड में 51 प्रतिशत वोट और 60 सीटें हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और उसी रणनीति के तहत काम करना भी शुरू कर दिया है। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पार्टी योजनाबद्ध तरीके से कदम बढ़ा रही है

Related Posts