एक बार फिर मौसम बदल सकता है अपना रंग, मौसम विभाग ने जारी किया कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, दिल्ली सहित उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से तो राहत मिली है लेकिन आज से मौसम फिर बदल सकता है। दरअसल, मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

https://aamawaz.dreamhosters.com/hackathon-and-coding-competition-more-than-10000-students-from-more-than-500-schools-from-class-9-to-12-will-participate/

इससे दिल्ली, बिहार, पंजाब सहित कई राज्यों में आज मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी हिमालय पर बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रहेंगे।

https://aamawaz.dreamhosters.com/vehicle-scraping-policy-will-be-implemented-from-april-2022-one-lakh-ten-thousand-vehicles-will-be-in-the-category-of-junk/

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। वहीं 25 और 26 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावना है। 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जयपुर सहित कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है।

https://aamawaz.dreamhosters.com/gehlot-government-announced-restoration-of-old-pension-of-government-employees-know-its-political-meaning/

वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा। भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान साफ रहेगा और दिन के समय धूप खिली रहेगी। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज दिन में धूप खिलेगी। लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

https://aamawaz.dreamhosters.com/russia-kills-6-ukrainian-soldiers-us-deploys-state-of-the-art-f-35-fighter-jets-and-apache-attack-helicopters/

मौसम विभाग ने बिहार में भी आज बारिश का अनुमान जताया है। पटना में आज तेज बारिश हो सकती है। यहां आज और कल बारिश होगी। वहीं जम्मू में भी आज बारिश की संभावना है। अनुमान है कि जम्मू में बारिश अगले कई दिनों तक होगी।

https://aamawaz.dreamhosters.com/sanjay-raut-and-ncp-chief-sharad-pawar-said-on-the-arrest-of-nawab-malik-whoever-speaks-against-the-central-government-and-its-investigative-agencies-is-targeted/

लेह में अब भी कड़ाके की ठंड जारी है। लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां आज बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है। शिमला में आज भी बारिश की संभावना है।

https://aamawaz.dreamhosters.com/57-45-voting-took-place-in-the-fourth-phase-in-uttar-pradesh-the-fate-of-624-candidates-was-imprisoned-in-the-evm/

Related Posts