मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में आंधी तूफान को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया एलर्ट

नई दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति रही। दिन का तापमान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

https://aamawaz.dreamhosters.com/before-the-oath-of-chief-minister-bhagwant-mann-issued-orders-to-withdraw-the-security-of-former-mlas-and-ministers/

उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, कोंकण, गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पंजाब, गुजरात क्षेत्र, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, विदर्भ, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

https://aamawaz.dreamhosters.com/iran-fires-12-missiles-at-us-consulate-in-irbil-heavy-damage/

पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। नलगोंडा (तेलंगाना) में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर, पंजाब, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, असम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीपों पर कुछ स्थानों पर, उत्तर प्रदेश और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

https://aamawaz.dreamhosters.com/woman-brutally-murdered-by-hitting-her-head-while-sleeping-fear-of-murder-after-rape/

पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके कुछ स्थानों पर, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में पंतनगर (उत्तराखंड) में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को 08:30 बजे से शनिवार को 08:30 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा।

https://aamawaz.dreamhosters.com/not-one-two-but-81-people-hanged-together-saudi-arabia-gave-death-to-so-many-people-together-for-the-first-time/

पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कहीं कहीं बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े । अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात , सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।

https://aamawaz.dreamhosters.com/after-the-massive-victory-now-there-is-a-churning-about-the-cabinet-in-uttar-pradesh-know-the-names-of-the-possible-ministers-of-yogi-government/

Related Posts