कब बुझेगी मणिपुर की आग! ताज़ा हिंसक घटनाओं में 2 लोगों की मौत, 50 लोग घायल

नई दिल्ली, मणिपुर में तेंगनोउपल जिले के पल्लेल इलाके में शुक्रवार को गोलीबारी की दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में 4 आम नागरिकों को गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि पल्लेल में सुबह लगभग छह बजे दो समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। गोली लगने से घायल हुए लोगों को इंफाल ले जाया गया। यहां क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने बताया कि यहां भर्ती गंभीर रूप से घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है।

उन्होंने बताया कि अज्ञात सशस्त्र व्यक्तियों के 2 समूहों के बीच गोलीबारी में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति संभालने के लिए असम राइफल्स द्वारा आंसू के गोले छोड़े जाने के बाद 45 से अधिक लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हो गया।

Related Posts