WHO ने ओमिक्रान को बहुत तेजी से फैलने वाला संस्करण बताया, जारी की चेतावनी

नई दिल्ली, कोविड का नया रूप ओमिक्रान पूरी दुनिया के लिए एक नयी समस्या बनता जा रहा है। इंडिया में अब तक ओम्रिकन संक्रमण के 38 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस बीच ड्ब्लूयएचओ ने ओमिक्रान को बहुत तेजी से फैलने वाला संस्करण बताया है।

इसके साथ ही इस वेरिएंट से वैक्सीन की प्रभावशीलता भी कम होने का दावा किया गया है।

हालांकि, प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, नया संस्करण गंभीर लक्षण पैदा नहीं करता है। इंडिया में तबाही मचाने वाला डेल्टा वैरिएंट दुनिया भर में संक्रमण के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है।

विशेषज्ञ भी ओम्रीकान को डेल्टा से कम खतरनाक वैरिएंट बता रहे हैं। बहुत ज्यादा म्यूटेशन वाला ओम्रीकान सबसे पहले साउथ अफ्रीका में पाया गया था। इस संकट के मद्देनज़र पिछले माह ही कई मुल्कों ने अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

साथ ही, वायरस की रफ्तार को कम करने के लिए कुछ पाबंदियों को दोबारा से लागू किया गया था। विश्व स्वस्थ्य संगठन ने कहा कि 9 दिसंबर तक कोरोना का नया वेरिएंट 63 मुल्कों में पैर पसार चुका है। साउथ अफ्रीका में इसे तेजी से फैलने वाले वैरिएंट के तौर पर देखा गया, जहां डेल्टा का प्रभाव कम था।

Related Posts