राहुल गांधी सोशल मीडिया पर क्यों कर रहे ट्रेंड? जानिए क्या हैं यूजर्स का रिएक्शन?

नई दिल्ली, सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। जिसमें ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर राहुल गांधी ट्रेंड कर रहे हैं। यह ट्रेंड भाजपा के उन आरोपों के बाद शुरू हुआ है। जिसमें राहुल गांधी पर संसद के भीतर दो भाजपा सांसदों, प्रताप सिंह सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का देने और घायल करने का आरोप लगाया गया है।

इस घटना ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच तीखी बहस छेड़ दी है।

क्या है पूरा मामला

भाजपा ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्होंने संसद में प्रवेश करते समय भाजपा सांसदों को धक्का दिया। जिससे प्रताप सिंह सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस घटना को संसद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए राहुल गांधी के आचरण की कड़ी निंदा की।

 

रिजिजू ने कहा कि संसद कुश्ती का मैदान नहीं है। राहुल गांधी का यह आचरण संसदीय मर्यादा का उल्लंघन है। इस बयान के बाद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। जिसमें भाजपा समर्थकों ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

ट्विटर पर राहुल गांधी के ट्रेंड को लेकर भाजपा समर्थकों और कांग्रेस समर्थकों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिल रही है। राहुल गांधी को अराजकता फैलाने वाला और गुंडागर्दी करने वाला बता रहे हैं। वे उनके इस कथित आचरण को भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ बता रहे हैं। इस ट्रेंड को भाजपा का प्रोपेगेंडा करार दे रहे हैं और राहुल गांधी का बचाव करते हुए दावा कर रहे हैं कि भाजपा सांसदों ने ही उन्हें उकसाया

राहुल गांधी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह भाजपा का एक और झूठा आरोप है। उन्होंने दावा किया कि घटना के वक्त वह संसद में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन भाजपा सांसदों ने उन्हें रोका और धमकाया। उन्होंने कहा कि सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जो साबित करेगी कि भाजपा के आरोप पूरी तरह झूठे हैं।

राजनीतिक बयानबाजी चरम पर

भाजपा ने जहां राहुल गांधी पर हमला तेज कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने इसे सत्ताधारी दल की ओर से राहुल गांधी की छवि खराब करने की साजिश बताया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार से भाजपा बौखला गई है और अब वह इस तरह के झूठे आरोप लगाकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

इस पूरे विवाद के बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने-अपने पक्ष में सबूत पेश करने की तैयारी में हैं। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान इस मामले में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

#सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की ट्रेंडिंग ने राजनीति को और ज्यादा गरमा दिया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। अब देखना यह है कि इस विवाद का अंत कैसे होता है और इससे राहुल गांधी की छवि पर क्या असर पड़ता है।

Related Posts