रक्षा बंधन पर महिलाएं कर सकेंगी निशुल्क बस यात्रा, हर आधे घंटे पर होगी उपलब्ध

लखनऊ, रक्षा बंधन पर यात्रियों को हर आधे घंटे पर बसें मिलेंगी। ये बसें चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से चलेंगी। जहां साधारण बसों से लेकर एसी बसों की सेवाएं होंगी। इनमें 28 लग्जरी वोल्वो-स्कैनिया बसें, 110 जनरथ सेवाओं के अलावा 17 पिंक बसों को भी लगाया जाएगा। इनमें 549 निगम और लगभग 509 अनुबंधित बसों का संचालन किया जाएगा।

इस संबंध में गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी डिपो के एआरएम के साथ बैठक अतिरिक्त बसों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त बसों को यात्रियों के जरूरत के मुताबिक बस स्टेशनों से भेजा जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने पल्लव बोस ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन चार रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। जिसमें लखनऊ से कानपुर, सीतापुर, रायबरेली और हरदोई के बीच 25-25 अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी।

 

रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को बस में कंडक्टर नि:शुल्क यात्रा का टिकट देगा। वहीं महिला यात्रियों के साथ बच्चे और पुरूष होंगे तो उन्हें किराया देकर टिकट लेना होगा। इस संबंध में बस कंडक्टरों को गुरुवार को परिवहन आयुक्त की ओर से दिशा निर्देश भेजा गया है।

Related Posts