Xiaomi की ओर से जल्दी ही 9 स्मार्टफोन के लिए जारी होगी MIUI 13 अपडेट

बीजिंग, चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi की तरफ से जल्द 9 स्मार्टफोन के लिए MIUI 13 अपडेट जारी किया जाएगा। Xiaomi के सीईओ Lei Jun के वादा किया है कि नेक्स्ड MIUI वर्जन को इस साल के आखिरी तक जारी किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि नये अपडेट को साल के आखिरी तक 9 स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया जा सकता है। बाकी स्मार्टफोन के अपडेट अगले साल यानी 2022 में जारी होगा। नये अपडेट के बाद स्मार्टफोन पहले से ना सिर्फ ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे, बल्कि परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही इंटरफेस में बदलाव देखने को मिलेगा।

इन स्मार्टफोन को मिलेगा MIUI अपडेट 

GSM Arena की रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही Xiaomi के 9 स्मार्टफोन के अपडेट मिलेगा। जिन स्मार्टफोन को MIUI 13 अपडेट जारी किया जाएगा, उसमें Mi Mix 4, Mi 11, Mi 11 Pro, Mi 11 Ultra, Mi 11 Lite, Mi 10S, Redmi K40, Redmi K40 Pro और Redmi K40 Pro plus जैसे स्मार्टफोन का नाम सामने आता है। साथ ही जल्द अन्य डिवाइस को MIUI 13 अपडेट दिया जाएगा। लेकिन इसमें से सभी स्मार्टफोन को मिलन वाला अपडेट एंड्राइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड ही नहीं होगा।

Xiaomi की तरफ से हाल ही में MIUI 12.5 के बैटरी ऑप्टिमािजेशन अपेडट को Redmi Note 11 Pro के लिए जारी किया गया है। Xiaomi ने ऐलान किया था कि MIUI 12.5 में कई परफॉर्मेंस संबंधित दिक्कतें आ रही है, जिसे दुरुस्त करने का काम किया है। जिसे यूजर्स बैकग्राउंड में यूजर्स ज्यादा से ज्यादा ऐप्स को रन कराने में मदद मिलेगी।

Related Posts